पहली बार 'अवतरण' हुआ माँ
तेरी कोख़ से..
दिखता सुंदर आकार है..
अद्भुत छवि है उसकी प्यारी
सुंदर सपनों का तेरा
यह संसार है...
ममता, समता की
असीम प्रतिमा गढ़ माँ
*तूने जन्म दिया है..
......
इस नन्हे जीव को*
'असंख्य कष्ट सहकर
लाने वाली प्यारी माँ'..
....
इस नयी दुनिया में
तुम्हारा भी दोबारा जन्म का
कार्मिक अधिकार है..
माँ बनना इतना भी आसान नहीं..
धन्य-धन्य है, कोख तुम्हारी
तुमको मिला माँ कहलाने का
सुंदर अधिकार है"....
--- डॉ अनामिका----