जितना तुझे किसी ने चाहा भी नहीं होगा
उतना तो हम तुझे याद करते हैं,
क्यूँ तुझसे मोहब्बत कर बैठे
इस सोच में खुद को तबाह करते हैं,
जाने वाले को ये खबर तक नहीं
किस हाल में हम बसर करते हैं,
जितना तुझे किसी ने चाहा भी नहीं होगा
उतना तो हम तुझे याद करते हैं........