Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आभासी दुनिया की मित्रता

आज के व्यस्त जीवन में
जब हमारा जीवन ही लगभग यांत्रिक हो गया है
हमारा अधिकांश वक्त भागते दौड़ते
और शेष समय आभासी दुनिया को समर्पित हो गया है,
ईमानदारी से कहें तो अब अपनों के लिए भी
हमारे आपके पास समय ही नहीं रह गया है।
आभासी दुनिया से हमारा रिश्ता सबसे करीब हो गया है,
अब मित्रता का दायरा भी धरातल पर कम
आभासी ही ज्यादा हो गया है।
लाइक कमेंट करते करते देश विदेश और
हर जाति धर्म के कुछ जाने
अधिकांश अंजाने चेहरों, लोगों से
हमारा आत्मीय रिश्ता हो गया है।
जिनमें कुछ से तो हमारा रिश्ता
बहुत गहरा भी हो गया है।
जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिल रहा है
सलाह सुझाव मार्गदर्शन के साथ ही
रिश्तों का खूबसूरत समन्वय भी हो गया है
अधिकार के साथ प्यार दुलार भी मिल रहा है
रिश्तों का नया संसार भी मिल रहा है,
कुछ ऐसी कमी भी पूरी हो रही है
जो वास्तविक जीवन में हमें नहीं मिल पाया
आभासी मित्रता में उन रिश्तों को
जाने कब धरातल भी मिल गया है।
तो आभासी मित्रता की आड़ में कुछ घाव भी मिला है
पर वास्तविक मित्रता में भी तो यही होता है।
सच तो यह है कि आज सारा संसार ही
आभासी होता जा रहा है,
आभासी मित्रता पर ही हमारा आपका जीवन
आज काफी हद तक निर्भर हो गया है।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111898589
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now