Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शिकागो धर्म सम्मेलन
---------------
इतिहास में दर्ज हो गया
ग्यारह सितंबर अठारह सौ तिरानबे का दिन तारीख
आयोजन था शिकागो में विश्व धर्म संसद का
भारतीय प्रतिनिधि स्वामी विवेकानन्द जी ने
मात्र दो मिनट के अपने भाषण से
सारी दुनिया को चौंका दिया
भारत की छवि को चमका दिया
वेदांत योग साधना का मतलब दुनिया को समझा दिया।
अपना संबोधन अमेरिका के भाइयों और बहनों
कहकर वहां उपस्थित लोगों को
खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
स्वामी जी ने विश्व को पढ़ा दिया
समूची दुनिया को सहिष्णुता का पाठ
और सार्वभौमिकता का ज्ञान दिया ।
हम ही हैं जो धरती के हर धर्म का
बराबर सम्मान करते हैं।
मैं अपने धर्म पर गर्व करता हूं,
बड़े गर्व से ये भी बता दिया,
सबको अपनी मुरीद बना लिया
साथ ही साथ एक नारा भी दिया
"उठो, जागो और तब तक मत रुको
जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए" से
दुनिया को आगे बढ़ने का जीवन मंत्र दे दिया
एक युवा संत युवाओं की प्रेरणा का स्रोत बन गया।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111895851
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now