भारतीय लोग आदिकाल से चंद्रमा को मांमा कहते आए हैं और मंगल को भूमिपुत्र। अतीत में करोडों वर्ष पूर्व जब पृथ्वी का निर्माण हो रहा था तभी पृथ्वी से एक अग्नि का गोला पृथक हो गया और चन्द्रमा का रुप ले लिया। भारतीय पृथ्वी को अपनी माता मानते है। चूंकि चन्द्रमा पृध्वी से पृथक हुआ, यह पृथ्वी का भाई हुआ और यहां पर रहने वालों का मामा। दूसरी ओर मंगल को भूमिपुत्र कहा गया है, क्यूंकि यह पृध्वी के निर्माण के पश्चात प्रशांत महासागर के निकला हुआ है। चन्द्रमा मंगल से पुराना है ।