कविताएं
में अमर होना चाहता हूँ इसीलिए
रोज कविताएं लिखता हूँ
हमारी स्वरचित प्रेम कविताएं
हमारे लिए वरदान हैं अमृत समान
जिसने मन'मंथन से जन्म लिया
जो किसी किताब में किसी गीत में
या किसी प्रेमी-युगल के दिल में
जीवित रहेगी
जो हमारी मृत्यु के बाद भी
हमें ज़िंदा रखेंगी इस दुनियाँ में
निक राजपूत