Hindi Quote in Motivational by Jay Vora

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भगवान श्री रजनीश::+

तुम मुझसे पूछ रहे हो, क्या मैं भी तुम्हारा इंतजार करूंगा?
मैं तुम्हारा इंतजार कर ही रहा हूं, और आगे भी इंतजार करता रहूंगा; चाहे शरीर में अथवा शरीर के बाहर।

जिन लोगों से मैंने प्यार किया है, जिन्होंने अपना हृदय मेरे लिए खोल दिया है, वे लोग जिन्होंने भक्ति के खतरनाक मार्ग की जोखिम उठाई है, जो तलवार की धार पर चल रहे हैं, निश्चित रूप से उनके लिए मैं अनंत काल तक प्रतीक्षा करूंगा।

जिन्होंने मुझे प्रेम किया है, जिन्होंने मेरा प्रेम गृहण किया है,
मैं उनके लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं देह में बने रहने के लिए यथासंभव प्रयास करूँगा, और भले ही मुझे शरीर छोड़ना पड़े, तब भी मैं सब कुछ करूँगा, तुम्हारे चारों ओर निरंतर मौजूद रहने के लिए। तुम मुझे देख नहीं पाओगे, लेकिन मैं तुम्हें देख पाऊंगा।

बस याद रखना, मुझे निराश मत करना।

Hindi Motivational by Jay Vora : 111855399
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now