नारायण (दोहा - छंद)
******************
नारायण का नाम ले, नित्य करे हम ध्यान।
भक्ति मुक्ति इससे मिले, मिलता है सम्मान।।
नारायण हे नाथ प्रभु, रखना सर पर हाथ।
विचलित मन अब हो नहीं ,रहे धर्म के साथ।।
नारायण ही तारते , जीवन की ये नाव।
ये औषधि हरि नाम की, भरती हैं सब घाव।।
Uma Vaishnav
मौलिक और स्वरचित