हमारी साँसों में आज तक वो
हीना की ख़ुशबू महक रही है
हमारी साँसों में आज तक वो
हीना की ख़ुशबू महक रही है
लबों पे नग़में मचल रहे हैं
लबों पे नग़में मचल रहे हैं
नज़र से मस्ती छलक रही है
हमारी साँसों में आज तक वो
हीना की ख़ुशबू महक रही है
वो मेरे नज़दीक आते आते
हया से इक दिन सिमट गए थे
वो मेरे नज़दीक आते आते
हया से इक दिन सिमट गए थे
मेरे ख़्यालों में आज तक वो
बदन की डाली लचक रही है
मेरे ख़्यालों में आज तक वो
बदन की डाली लचक रही है
हमारी साँसों में आज तक वो
हीना की ख़ुशबू महक रही है
सदा जो दिल से निकल रही है
वो शेर-ओ-नग़मों में ढल रही है
सदा जो दिल से निकल रही है
वो शेर-ओ-नग़मों में ढल रही है
कि दिल के आँगन में जैसे कोई
ग़ज़ल की झांझर छनक रही है
कि दिल के आँगन में जैसे कोई
ग़ज़ल की झांझर छनक रही है
हमारी साँसों में आज तक वो
हीना की ख़ुशबू महक रही है
तड़प मेरे बेक़रार दिल की
कभी तो उन पे असर करेगी
तड़प मेरे बेक़रार दिल की
कभी तो उन पे असर करेगी
कभी तो वो भी जलेंगे इसमें
जो आग दिल में देहक रही है
कभी तो वो भी जलेंगे इसमें
जो आग दिल में देहक रही है
हमारी साँसों में आज तक वो
हीना की ख़ुशबू महक रही है