Hindi Quote in Motivational by Chaman lal Bhardwaj

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

# kavyotsav
तथ्य बहुत ही सरल हैं

जमाने का भी कैसा अज़ब दस्तूर है
दिखता जो पास है वास्तव में वह दूर है

साथ चलते चलते कुछ अपने पराए बन जाते हैं
दूर रहने वाले अनजान अपना बना बना लेते हैं

मन मिले न मिले हाथ जरूर मिलाते हैं
रखते हैं ये बगल में छुरी चेहरे से मुस्काते हैं

संभलना ऐसे लोगों से जुबान शहद से लिपटी है
बहलाते ये बातों से हैं मन के बहुत ही कपटी हैं

छोटी छोटी बातों में कुछ लोग खुशियाँ ढूंढ लेते हैं
कुछ खुशी भरे माहौल में भी दुःख को पकड़ लेते हैं

खुशियों की उम्र बहुत छोटी है निकले न वैर-विरोध में
गम का जीवन भर से नाता न रहना अवरोध में

मतभेद भले ही लाखों हों मनभेद कभी न पलने देना
हो कोई शिकवा अपनों से आपस में तुम सुलझा लेना

तथ्य बहुत ही सरल हैं समझो दिलो दिमाग से
जीवन में सफल बनाएंगे सीधे सरल सुझाव ये

- चमनलाल भारद्वाज

Hindi Motivational by Chaman lal Bhardwaj : 111796293
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now