Hindi Quote in News by DrPranava Bharti

News quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

साथियों

स्नेहपूर्ण नमस्कार

आज एक दुखद सूचना प्राप्त हुई | मन दुखी हुआ लेकिन आने के साथ जाने का गठजोड़ है | अत : हार्दिक श्रद्धांजलि आ. किशोर काबरा जी को |

राजस्थान के धरती-पुत्र ,गुजरात को कर्म-भूमि बनाने वाले डॉ किशोर काबरा ने न जाने कितने शिष्यों को छंद ज्ञान सिखाया | आज उनका देह-त्याग उनके सभी शिष्यों के लिए पीड़ादायक है |

उनको मुझसे शिकायत रही कि मैंने उन्हें गुरु स्वीकार नहीं किया लेकिन वे मुझे सदा स्नेह देते रहे ,मेरी रचनाओं के लिए ,मेरी वंदनाओं के लिए सदा आशीष देते रहे |

हाँ,मेरे मैडिटेशन गुरु बने वे और एक बार न जाने ज़मीन से कितनी हज़ार की ऊँचाई पर उनके साथ जो मैडिटेशन हुआ ,वह मेरे जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है | इसका संस्मरण मैंने बहुत पहले 'उजाले की ओर 'श्रंखला में प्रस्तुत किया है |

आध्यात्म की ओर अग्रसर वे मुझे 'ॐ प्रणवाय नम:' कहते | मैं खूब ज़ोर से हँस पड़ती |

अनेकों पुस्तकों के रचयिता डॉ काबरा का जाना निश्चय ही साहित्य जगत के लिए ,विशेषकर उनसे छंद-ज्ञान लेने वालों के लिए आपूरणीय क्षति है |

उनकी ही पंक्तियों से मैं उन्हें बनब करती हूँ |

अब तक लिखता रहा वही सब ,जो कुछ मन करता है |

मन के बारे में लिखने को अब कुछ मन करता है ||

सादर नमन

डॉ. प्रणव भारती

Hindi News by DrPranava Bharti : 111794447
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now