English Quote in Thought by बिट्टू श्री दार्शनिक

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मां! आपकी बहोत याद आती है।
खुशियां अधूरी सी लगती है।
थकान अब शायद ही होती है।
पर, सब बेवजह सा लगता है।
कभी कुछ वक्त मिल जाता है,
भूख अब सताती नहीं है।
नींद तो अब कम हो चुकी है।
परेशानी भी अब फिजूल है।

किसी को उनकी मां के पास देखा है,
तब हर बार दिल को तसल्ली दी है।
आप ही सबसे प्यारी है,
आप ही सबसे अच्छी है।

अफसोस सिर्फ इतना है,
एहसास का मौका नहीं पाया है।

आपको खोजता रहता हूं।
ढूंढ ही नहीं पाता हूं।

आपके खयाल के लिए वक्त निकालता हूं,
लगता है जैसे,
अब क्या ही कहूं,
सब फिजूल सा लगता है।
आप खयालों में भी खयाल नहीं करती।

सिर्फ इस बात पर अड़ा हुआ हूं की,
आप सबसे अच्छी और प्यारी है।

English Thought by बिट्टू श्री दार्शनिक : 111790435
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now