मगररूर आंखे अकड़ा शरीर
दिखते अमीर ,खुद को कहते फकीर
छोटो को मुंह नही लगाते
और काम आने पर दौड़े चले आते है।
कहते है सब ईश्वर की माया है
और जानवर की खाल से अपना चादर बनवाया है।
कहते है ऐसे लोग मेहनत कस होते है।
गरीबी बनी रहे
इसीलिए बस होते है।
-Anand Tripathi