Hindi Quote in Song by Prabodh Kumar Govil

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"पतंगें"
हरी नीली पीली गुलाबी पतंगें
न जाने मगर कौन सी अब कहाँ है?
किसी-किसी के रंग, लगते सजीले
किसी-किसी के अंग,होते नशीले
किसी-किसी के तंग, थे ढीले-ढीले
तरसाती थीं दूर से भी पतंगें !
इन्हें देखते छत पे आते थे लड़के
गली में मिलीं, लूट लाते थे लड़के
पकड़ डोर जबभी, हिलाते थे लड़के
धरा से गगन पे, जातीं पतंगें !
कोई दोस्तों से मिलके उड़ाता
कोई लेके इनको,अकेले में जाता
सभी का मगर इनसे कोई तो नाता
होतीं सभी की मुरादें पतंगें !
पड़ता था घर के बड़ों को मनाना
कहते थे बाबा, थोड़ी उड़ाना
जैसा हो मौसम उसी से निभाना
देती हैं भटका,ज़्यादा पतंगें ! 
किसी की उठन थी, बड़ी ही लजीली
किसी की छुअन थी,बड़ी ही नशीली
किसी की गढ़न थी, बड़ी ही सजीली
सपनों में आती, थीं ये पतंगें !
डरता था दिल ना, कट जाएं देखो
करता था दिल ये, सट जाएं देखो
मरता था दिल ना, फट जाएं देखो
जैसे बदन का हिस्सा पतंगें !

Hindi Song by Prabodh Kumar Govil : 111777767
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now