लोग मुझे समझते हैं मैं अहंकारी हूं ,
लेकिन मैं उन्हें कैसे बताऊं कि मैं कितनी स्वाभिमानी हूं ।
मैं कभी परिस्थितियों के सामने झुकी नहीं
मैंने हर परिस्थिति में लड़ना सीखा है
और लड़कर भी मे वहां थमी नहीं
मैंने डटकर हर एक परिस्थिति का सामना किया है ।

लोग मुझे समझते हैं मैं अहंकारी हूं
लेकिन मैं उन्हें कैसे बताऊं कि मैं कितनी स्वाभिमानी हूं
Bindu Anurag

झूठ और फरेब से मुझे है सख्त नफरत
इसीलिए कई लोगों से दूरी बनाकर रखती हूं मैं
और लोग समझते हैं में अहंकारी हूं
लेकिन मैं कैसे बताऊं कि मैं स्वाभिमानी हूं

जो भी करती हूं वह सोच समझकर
और दूसरों के फायदे के लिए ही करती हूं
मैंने किसी भी काम में अपना स्वार्थ नहीं देखा
मैं हर एक कर्म निस्वार्थ भाव से करती हूं ।

मैं जो भी हूं जैसी भी हूं मुझे गर्व है अपने आप पर
कुछ चंद फायदे के लिए किसी का बुरा नहीं चाहा है मैंने
या किसी का किया उपकार मैंने कभी भुलाया नहीं है
मुझसे नफरत करने वालों के लिए भी कभी बुरा नहीं सोचती
और सदैव मेरे स्वजन और हितेच्छु के लिए मैं रहती हूं चिंतित

लोग मुझे समझते हैं मैं अहंकारी हूं
लेकिन मैं उन्हें कैसे बताऊं कि मैं कितनी स्वाभिमानी हूं ।

मैंने इंसानों के सामने झुकना नहीं सीखा है
लेकिन हां इंसानियत के सामने मैं बार-बार झुकी हूं ।
इसीलिए शायद लोग मुझे अहंकारी समझते हैं
लेकिन मैं हूं स्वाभिमानी...... जय द्वारकाधीश 🙏

-Bindu _Anurag

Hindi Blog by Bindu : 111777039
Bindu 5 year ago

आप भी इसी तरह लिखते रहे ऐसी मेरी द्वारकाधीश से मेरी प्रार्थना 🙏

Bindu 5 year ago

मेरी जिंदगी की नाव कुछ इस तरह डगमगाई है कि मैं खुद के लिए भी समय व्यतीत नहीं कर सकती लेकिन आपने मुझे इतना आदर दिया इसके लिए आपका शुक्रिया तहे दिल से 😇🙏🙏

Bindu 5 year ago

Thank you so much 😇🙏

Shaily 5 year ago

क्या हम दोस्त बन सकते हैं?

Shaily 5 year ago

आप ने जो लिखा है, लगता है कि, मेरे मन की बात किसी और के कलम से लिखी गई है। मेरा नाम शैली है, लिखने का रोग भी है. लखनऊ उत्तर प्रदेश से हूँ,

Shaily 5 year ago

आप ने जो लिखा है, लगता है कि, मेरे मन की बात किसी और के कलम से लिखी गई है। मेरा नाम शैली है, लिखने का रोग भी है. लखनऊ उत्तर प्रदेश से हूँ,

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now