Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

तेरी इजाज़त

तेरे पहलू में मुझे आने की तेरी इजाज़त न सही।

अपने दिल से कर दो रुखसत ये हो नहीं सकता।।

लाख फेरो यूँ नज़र मुझको जलाने की खातिर।

पलट - पलट के न देख तू ये हो नहीं सकता।।

मैं वाकिफ हूं तेरी हर एक उन कमजोरियों से।

तुम उनसे तोड़ चुकी हो रिश्ते ये हो नहीं सकता।।

मुझको मालूम है तेरे दिल को बिछड़ने का है डर।

जिस्म से जान हो जाए अलग ये हो नहीं सकता।।

हम तुम एक हैं जनम से है ज़माने को खबर।

तेरी इजाज़त न हो ज़माने को ये हो नहीं सकता।।


***********

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111775406
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now