Hindi Quote in Poem by श्रुत कीर्ति अग्रवाल

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हैसियत


तेरे नाम का सिंदुर पहन पिया
मैं बन गई तेरी मिल्कियत
तेरे रँग में रँगती चली गई
मैं भूल के अपनी असलियत

दो वचन प्यार के बोल के तुम
कब जीत गये कुछ पता नहीं
मिलती कब है इस दुनिया में
परछाई को कोई अहमियत?

जब बात पेट के जाए की
कैसे समझौता अब कर लूँ
हर ताकत से टकराऊँगी
रखती हूँ इतनी हैसियत!

मौलिक एवं स्वरचित

श्रुत कीर्ति अग्रवाल
shrutipatna6@gmail.com

Hindi Poem by श्रुत कीर्ति अग्रवाल : 111775155
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now