इक आम सी इंसान हूं जनाब
इक लोअर मिडिल क्लास फैमिली से
जहां जरुरतें ज्यादा और शौक़ कम पूरे किए जाते हैं
फिर भी हम उसमें बहुत खुश रहते हैं…
पता है कैसे…?
इक जादू अपना कर…
अपनी जरूरतों को अपने शौक बना कर…
ना…ना…ना…ये मत समझिए कि गरीब हैं हम…
क्योंकि कुछ बेशकीमती चीज़ों से बहुत अमीर हैं हम…
हम अमीर हैं अपने सपनों से…
वो जो रातों को हमें सोने नहीं देते…
हम अमीर हैं अपने उस ज़िद से…
जो इक आम-सी शख्सियत को ख़ास बना देती है…
हम अमीर हैं अपने अपनों से…!
-Naina Gupta