broken 💔💔
मैं तो था अपनी दुनिया में गुम
मोज़ मस्ती थी, और
खिलखिला के ज़िन्दगी मेरी हँसती थी,
दिल के हम साफ बड़े,
पर थोड़ी-बहुत मटरगस्ती चलती थी,
फिर इस दिल में तुम आ गयी
रोका खुद को मैंने बहुत,
इस कमबख्त को फिर भी तुम भा गई,
बड़ी चतुराई से तुम नादान बनी
ना जाने कैसे तुमपे दया आई??
सारी शराफत मेरी ले गई,
तुम्हारी चतुराई के आगे,
नादानियां मेरी हार गयी,
सच्चाई से वाकिफ हूँ ,
फिर भी आँख बंद कर लेता हूँ,
संस्कार दिखाया तुमने अपना,
पर मैं अच्छे घर का बेटा हूँ....
-साक्षी