Hindi Quote in Motivational by RajniKant H.Joshi

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*समय पुराना था*
तन ढँकने को कपड़े न थे,
फिर भी लोग तन ढँकने का
प्रयास करते थे ।
आज कपड़ों के भंडार हैं,
फिर भी तन दिखाने का
प्रयास करते हैं
*समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*

*समय पुराना था*, आवागमन
के साधन कम थे।
फिर भी लोग परिजनों से
मिला करते थे।
आज आवागमन के
साधनों की भरमार है।
फिर भी लोग न मिलने के
बहाने बनाते हैं ।
*समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*

*समय पुराना था*,
घर की बेटी, पूरे गाँव की बेटी होती थी।
आज की बेटी ही पड़ोसी से ही असुरक्षित हैं ।
*समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*

*समय पुराना था*, लोग
नगर-मोहल्ले के बुजुर्गों का
हालचाल पूछते थे ।
आज माँ-बाप तक को
वृद्धाश्रम में डाल देते हैं ।
*समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*

*समय पुराना था*,
खिलौनों की कमी थी ।
फिर भी मोहल्ले भर के बच्चों के
साथ खेला करते थे ।
आज खिलौनों की भरमार है,
पर बच्चे मोबाइल की जकड़ में बंद हैं ।
*समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*

*समय पुराना था*,
गली-मोहल्ले के पशुओं
तक को रोटी दी जाती थी ।
आज पड़ोसी के बच्चे भी
भूखे सो जाते हैं ।
*समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*

*समय पुराना था*,
नगर-मोहल्ले मे आए
अपरिचित का भी पूरा
परिचय पूछ लेते थे ।
आज तो पड़ोसी के घर
आए अतिथि का नाम भी
नहीं पूछते ।
*समाज सभ्य जो हो गया हैं ।*

*वाह रे सभ्य समाज*🙏🏻

Hindi Motivational by RajniKant H.Joshi : 111767403
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now