# रूह से तुम्हें मेहसूस करें हम
आज सुबह से मुंबई में बरसात हो रही है
पेश है कुछ पंक्तियां...
रूह से महसूस कर जाएं हम
लफ्ज़ों में तुम्हारे खो जाएं हम
इश्क का मौसम अब आया है,
कहो तो तुम्हारे हो जाएं हम
रूह से महसूस कर जाएं हम
लफ्ज़ों में तुम्हारे खो जाएं हम
हर अदा पर मीट जाएं हम
मिटकर भी ना जताएं हम
सुहानी शाम की बेला है आयी
कहो तो मिलने आ जाएं हम
रूह से महसूस कर जाएं हम
लफ्ज़ों में तुम्हारे खो जाएं हम
मद्धम मद्धम बहती पुरवाई
दिल की लगी किसको बताएं हम
इस मौसम में मन इतराये
मिलने को आतुर हो जाएं हम
रूह से महसूस कर जाएं हम
लफ्ज़ों में तुम्हारे खो जाएं हम
चांद गगन में आ धमका है
देखकर उसको हर्षायें हम
तुमको निराला सताने की खातिर
कहो तो पास आ जाएं हम
रूह से महसूस कर जाएं हम
लफ्ज़ों में तुम्हारे खो जाएं हम
Sanjay Ni_ra_la... ✍️✍️✍️
01 Dec 2021#2105