# कर दो जरा इनायत सनम
तेरी मजबूरी तेरी वजाहत सनम
मेरा इश्क नहीं है तिजारत सनम
मेरी बातों पर थोड़ा यकीन तो करो
मुझमे दिखती नहीं क्या रफा़कत सनम
एक तुझको ही देखकर धड़कता है दिल
ज़रा समझो तुम दिल की नजाकत सनम
एक तेरे लिए मैं दुनिया से लड़ा
ज़रा समझो मेरी तुम मशक्कत सनम
नहीं होगी मेरी रात की सुब्ह कभी
ग़र दिखाई जो तूने खिलाफ़त सनम
मर जायेंगे इतना यकीन तो करो
तेरे वादों की तुझको हिदायत सनम
मुझमे दिखती हैं तुमको कमियां बहुत
ज़रा देखो मेरी तुम शराफत सनम
निराला दिल की बगिया बसा दो जरा
कर दो मुझपर जरा सी इनायत सनम
वजाहत... दबदबा, बंदिश
तिजारत.. व्यापार.. कारोबार
रफा़कत... वफादारी
Sanjay Ni_ra_la... ✍️✍️✍️
27Nov 21#0955