भूत से लेकर वर्तमान तक
भविष्य से लेकर जिंदगी के अंत तक
तेरे ही साथ रहने का सपना देखा है
जिन्दगी की भागदौड़ से लेकर सुकून के दो पल तक
सब कुछ हार जाने के बाद जीत की छोटी सी उम्मीद तक
तेरे ही साथ रहने का सपना देखा है
अब वो सपना आकार ले रहा है
तेरे साथ से सब साकार हो रहा है