अंधेरे रास्ते मुझे ना विचलित कर पाएंगे,
ना डरा ना ही मुझे डिगा पाएंगे।
मैं सत्य हूं, कर्तव्यनिष्ठ हूं,
चीर कर घनघोर अंधेरे को,
बन कर प्रकाश चहुं ओर फैल जाऊंगा।
अपनी रौशनी, अपनी ऊष्मा में,
फैले अंधेरे को मिटाऊगा।
अंधेरे रास्ते मुझे ना विचलित कर पाएंगे।
-Neerja Pandey