संध्याकाल संध्या वंदन बुधवार सभी गणेश भक्तों को संध्या समय की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
-ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़...... आरती श्री गणेश जी की.....
श्री गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥ जय...
एक दंत दयावंत चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी || जय...
,
अंधन को आंख देत, कोढिन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय...
पान चढ़े फल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा || जय...
'सूर' श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ॥ जय...
प्रस्तुतकर्ता ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़