Hindi Quote in Poem by Shivraj Anand

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

उठो युवा तुम उठो ऐसे
      उठो युवा! तुम  उठो ऐसे ।
      चक्रवात  में  तूफां    उठता है जैसे ।।
     हां, अब  कौन युवा,तुम्हारे  सिवा?
               रक्षक  प्यारे देश का ।
 तूं चाहते  तो  तांडव मचे,
                 देर है तेरे उस वेष का ।।
अब तो सब से आस भी टूटा ।
बना दिया दुनिया को झूठा ।।
कैसी  जननी? कि कैसा लाल?
जो जनकर भी जना क्या लाल?
जो देश की गरिमा बचा सके ।
ध्वंस कर रावण - राज धरा से
एक आदर्श राम - राज्य बना सके ।।
  तुम देश के आन हो ।
हिन्दू हो या मुसलमान हो ।
किसी मजहब के नहीं,
"तुम मातृभूमि के लाल हो "।।
तुम कालो के भी महाकाल हो
    फिर क्यों  अन्जान हो?
क्या नेता - मंत्रियों से परेशान हो?
ओह ! कही विलीन  न हो मेरे सपनों का भारत !
हे महारथ! तुझमें है सामर्थ ...रोक दे ए अनर्थ ...।
अगर है मोहब्बत ...तो अपनी  यौवन - शक्ति जगा दे ।
आज  अपने  युग।   से      भ्रष्टाचार         मिटा दे ।।


-शिवराज आनंद





  

Hindi Poem by Shivraj Anand : 111762455
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now