🙏शुभ हो सबकी दीपावली🙏
दीप जलेंगे, खुशहाल दीपावली मनेगी
दिल मिलेंगे, तो लक्ष्मी मुस्कराती आयेगी
दहलीज पर जब नव आलोक पसरेगा
हर पूजन का शुभ-मुहर्त अमृतमय होगा
धन बरसेगा, ममता भरा सँसार बसेगा
घर में सुख-शांति रखे, तो यश महकेगा
जिस घर में नारी का मान-सम्मान बढेगा
उस घर मे निश्चित ही पुण्य का आगमन होगा
मीठे व्यवहारों की जब मिठाईयां बंटेगी
प्रेम की गंगा, हर दरवाजे को दस्तक देगी
छोटे, जब बड़ों के चरणों मे जब भी झुकेंगे
अवश्य ही जीवन में, सफलता में फूल खिलेंगे
रिश्तों में नव-उत्साह का शुभ-आगमन होगा
जब प्रेम रस से भरपूर, आपसी स्नेह-मिलन होगा
ये दीपावली मंगलमय हो, हम सबके लिये, प्रार्थना
माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहे,"कमल" की मंगलकामना
✍️ कमल भंसाली