तुम तो चले गए,
अपनी यादे ओर मुझे छोड़ गए,
नई जगह बस गए।
कभी सोचा मेरा हाल यहाँ
वही पुरानी गलिया जहाँ
हम कभी घूमा करते थे
आज अकेलेपन का अहसास दिलाती है।
तुम तो चले गए
नई जगह बस गए
तुम्हरे बिना न तो
यह शहर पुराना लगता है
ना ही यह घर अपना लगता है
तुम्हारे पक्षी रोज सवेरे आते है
चुगते समय तुम्हारा पुछते है
रोज कहती हूं जल्दी आयेंगे
पर समझ नही पाती की
उनको बता रही हूं या
खुद को जूठा दिलासा दे रही हूं
तुम तो चले गए
अपनी यादे ओर मुझे यही छोड़ गए।