Hindi Quote in Poem by Rajesh Maheshwari

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जीवन की नियति


संसार है नदी,
जीवन है नाव,
भाग्य है नाविक
कर्म है पतवार,
पवन व लहर है सुख तथा
तूफान व भंवर है दुख।
पाल है भक्ति
जो नदी के बहाव
हवा के प्रवाह और
नाव की गति एवं दिशा में
बैठाती है सामंजस्य।
भाग्य, भक्ति और
कर्म के कारण
व्यक्ति को मिलता है
सुख और दुख।
यही है जीवन की
सद्गति और दुर्गति।
इसी में छिपी है
इस जीवन की नियति।

Hindi Poem by Rajesh Maheshwari : 111760074
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now