आईना
जिस दिन,
आईना बना लोगे ख़ुद को,
और झाकना शुरू कर दोगे,
उसी दिन,
तुम्हारे अंदर का बिलाव,
शेर बन जायेगा,
फिर कुछ भी मुश्किल नही होगा,
और रास्ता आसान बन जायेगा,
क्या नही है तुम्हारे अंदर?
और क्या तुम्हे बाहर से सीखना है?
बस खुद का आईना बना लो तुम खुद को,
तुम्हारे अंदर का बिलाव भी,
शेर बन बाहर आ जायेगा।
-Krishnakatyayan