🙏विजय दशमी की मंगल-कामना भरी प्रार्थना🙏
🙏सिर्फ आपके लिये🙏
ढूँढा खुद में राम, तो भीतर बैठा रावण मिला
प्रार्थना की राम की, तो अंदर का रावण जला
अनभूति हुई, तो हनुमान जैसा ज्ञान मिला
कृपा करेंगे, श्रीराम, हम पर, ये अनुमान मिला
विजयी हो वासनाओं से, सब को निर्वाण मिले
प्रभु भक्त कह रहा, सबको ऐसा ही वरदान मिले
कल्याणकारी हो आप, दया के सम्राट कहलाते
भक्तों की सुनना प्रभु, वो आशा के दीप जलाते
राम- लक्ष्मण जैसा भाई, सीता जैसी हो सब नारी
है दया-निधान, देश-भक्ति, हनुमान जैसी हो हमारी
'कमल' करे, मंगलकामनाएँ, आप सुख- समृद्धि पाये
विजय करे हर पावन-लक्ष्य, श्री राम का वरदान पाये
✍️ कमल भंसाली