Hindi Quote in Shayri by Naresh Gajjar

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मंज़िलें लाख कठिन आएँ गुज़र जाऊँगा
हौसला हार के बैठूँगा तो मर जाऊँगा

चल रहे थे जो मेरे साथ कहाँ हैं वो लोग
जो ये कहते थे कि रस्ते में बिखर जाऊँगा

दर-ब-दर होने से पहले कभी सोचा भी न था
घर मुझे रास न आया तो किधर जाऊँगा

याद रक्खे मुझे दुनिया तिरी तस्वीर के साथ
रंग ऐसे तिरी तस्वीर में भर जाऊँगा

लाख रोकें ये अँधेरे मिरा रस्ता लेकिन
मैं जिधर रौशनी जाएगी उधर जाऊँगा

रास आई न मोहब्बत मुझे वर्ना 'साक़ी'
मैं ने सोचा था कि हर दिल में उतर जाऊँगा

SAQI AMROHVI

-Naresh Gajjar

Hindi Shayri by Naresh Gajjar : 111756572
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now