आज भी लोग मुजसे पूछ लेते है तेरा हाल,
क्या कहूं ?
मुझे नहीं पता रसी करन के बाद तेरा हाथ दुःखा या सर
मुझे कहाँ पता है तेरे फ्युचर प्लानस्
नहीं जानती अब तेरे फोन मे दबे राझ को..
निशब्द हो जाती हूँ तेरे नाम से जुड़े सवालो पे
हा माना एक समय था जब तेरे नाम ले ने पर मेरा पता मिला करता था ।
दिल का पासवर्ड खोल देते थे, साथ मे हस्ते हुए रो लेते थे ।
पर मुझे ना तेरे जुकाम के बारे मे पता है ना तेरे नाराज़ होने के वजह के बारे मे
तू अब मानो इस यूनिवर्स का हिस्सा हि नहीं
जैसा हमारा कोई किस्सा था हि नहीं ।
खैर तूने किया जो चाहा ,
तेरी चाहतो पे गुरुर है ,
पर सुन ए मगरूर
चाहत तुझे आज भी जरूर है
वरना ना करता तू तेरे रकीब को मुझसे दूर
बस उसे तो बता दिया कर अपना हाल
खैर आज भी लोग मुझसे पूछ लेते है तेरा हाल
Yayawargi