शिर्षक: जुनूनी प्यार
कितनी ही वफ़ा कर लो
बातें तो बेवफाई की होगी
कितनी ही राहें जुदा कर लो
तड़प तो दिल मे सदा रहेगी
💖💖💖
प्यार एक जुनून ही होता
कसमें, वफ़ा का यार होता
आईने की तरह जब टूटता
तो उसमें, सपनो का महल होता
💘💘💘
कल तुम महफ़िल से चले जाओगे
कसम ले लो, याद कम ही आओगे
दस्तूर है, दुनिया बहुत कुछ कह देती
वक्त के बाद, तस्वीर दिल से हटा देती
💗💗💗
सजदे, जो आज करते मौहब्बत में
कल वो ही बेवफाई का इल्जाम देते
फूलों की जगह कांटो से दामन भर देते
पाक मौहब्बत को भी, जँग का तौहफा देते
💝💝💝
है खुदा, चिरागे सहरी न हो कभी कोई मौहब्बत
मसीहा प्यार का बन दिल मे रहे, नाजुकमौहब्बत
ये ही है तेरी चाहत, ये ही हो मेरी हर मंजिले इबादत
जवां रहे, न किसी कूचा में हो, इसकी नापाक शहादत
💞💞💞
✍️ रचियता✍️ कमल भन्साली