Hindi Quote in Poem by Dr Mrs Lalit Kishori Sharma

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

प्रेम

तुमको प्यार किया क्यों? इतना
स्वयं नहीं यह जाना।
जलती रही अग्नि -सी खुद मैं,
तुमको ना पहचाना ।


दिल का कोई खाली कोना,
कर देता है पागल सा ।
उनको कौन कहे? समझाएं?
जीवन है प्रेम- पिपासा।


प्रेम? एक अभिशाप और,
चीत्कार भरा सपना है।
 मौन -मोन रह प्रेम -चिता में
तिल-- तिल कर तपना है।


धूं--धू कर जब चिता जलेगी
उनको भी तपना है।
प्रेम --अश्रु नयनो से झर -झर
तर्पण भी करना है ।।



इति

Hindi Poem by Dr Mrs Lalit Kishori Sharma : 111752384
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now