Hindi Quote in Blog by संजय कुमार दवे

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

🙏पित्र पक्ष विशेष 🙏

प्यार दे कर जो हमें विदा हुए संसार से,
आओ उनका स्वागत करें आज से।
वो हुए पुरखो में शामिल जो कभी थे साथ में,
आज नमन करेंगे हम मन के द्वार से।
पितर चरण में नमन करें, ध्यान धरें दिन रात।
कृपा दृष्टि हम पर करें, सिर पर धर दें हाथ।
ये कुटुम्ब है आपका, आपका है परिवार।
आपके आशिर्वाद से, फले - फूले संसार।
भूल -चूक सब क्षमा करें, करें महर भरपूर।
सुख सम्पति से घर भरें, कष्ट करें सब दूर।
आप हमारे हृदय में,आपकी हम संतान।
आपके नाम से हैं जुड़ी, मेरी हर पहचान।
🙏सभी पूर्वजों को समर्पित 🙏

Hindi Blog by संजय कुमार दवे : 111751814
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now