आज वो कमजोर लड़का बाहर निकाला। फिर रास्ते में खड़े लड़कों ने उसे चिढ़ाया। लेकिन आज कमजोर लड़का कमजोर नहीं दिखना चाहता था। वो छः थे, लेकिन वो अकेला। उसने लड़कों को कहा, " दूर रहो मुझसे। " एक लड़का आगे आया और बोला, " नहीं तो क्या? " और फिर वो लड़ाई पे आ गए। लेकिन आगे वाले दो मात खा गए। बाकी चारों उस लड़के से डर के भागे।
याद रखिए, सब आपकी सोच पे निर्भर होता है। अगर वो लड़का उन सबके चिढ़ाने से डर कर चला जाता, तो वो कमजोर ही कहलाया जाता। लेकिन आज वो दर की धूल झाड़ कर उठ खड़ा हुआ। बता दिया के ठोकर खा कर वो आज भी उठ सकता है।