जब मुझे छोड़ेगी उस वक़्त ही मर जायेगी
ताज़ बदनामी का ये सर पे सज़ा रक्खा है
जिनसे कहता था नही बदलेगी तुम देख लियो
उन्हीं लोगों से तो अब मुँह को छुपा रक्खा है
दिल जलाने के सिवा जिसको कोई काम नही
हमने "Umang" वही यार बना रक्खा है
वो किसी और से बोलेगी हम तुम्हारें हैं
दिल ने ये सोचकर कोहराम मचा रक्खा है