कोरोना चौपाइयां
घर पर रहो सभी जन भाई
कोरोना नाम विपद आई
मुख ऊपर तुम मास्क लगाओ
निज संग पर को भी बचावो।
आई विपत्ति यह अति भारी
मिलने से ही फैलत सारी
रुक घर पर ना बाहर जाओ
घर पर रहकर इसे भगाओ।
कहे नंद ये बात सुनो रे
योग करो नीरोग बनो रे
रोग का भय मन से भगाओ
धैर्य रखकर इसको हराओ।
- नन्दलाल सुथार "राही"