Hindi Quote in Poem by Archana Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हिंदी दिवस पर हार्दिक बधाई 🌹🙏
हिन्दी हैं हम (कविता )

देवनागरी लिपि है हम सब का अभिमान,

हिन्दी भाषी का आगे बढ़कर करो सम्मान। 

बंद दीवारों में ही न करना इस पर विचार,

घर-द्वार से बाहर भी कायम करने दो अधिकार।


कोकिला-सी मधुर है, मिश्री-सी हिन्दी बोली,

उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम सबकी हमजोली।

भिन्नता में भी है, यह एकता दर्शाती,

लाखों करोंड़ों भारतीय दिलों में है,जगह बनाती। 


दोहा, कविता, कहानी, उपन्यास, छंद,

हिन्दी भाषी कर लो अपनी आवाज बुलंद। 

स्वर-व्यंजन की सुंदर यह वर्णशाला,

सुर संगम-सी मनोरम होती वर्णमाला। 


निराला, दिनकर, गुप्त, पंत, सुमन,

जिनसे महका है, हिन्दी का शोभित चमन। 

आओ तुम करो समर्पित अपना तन मन, 

सींचो बगिया, चहक उठे हिन्दी से अपना वतन। 


* अर्चना सिंह 'जया', गाजियाबाद।

Hindi Poem by Archana Singh : 111750070
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now