Hindi Quote in Blog by Pranjal Shrivastava

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

प्यार वो ख़जाना है जो किस्मत वालों को ही मिलता है।शेखर तुझे पलकों पर बिठाता है और तू उसे छोड़ कर चली आई.., क्या प्यार से बढ़कर भी कुछ है...?

लोग कहते हैं प्यार सबसे बढ़कर होता है, लेकिन प्यार से भी बड़ी एक चीज होती है,वो है सच्चाई,इंसान
इंसानियत,...
उसके पास उसके पति का प्यार था,परिवार था..लेकिन उसने घर में काम करने वाली एक लड़की के साथ हुए अत्याचार का विरोध करने के लिए सबको छोड़ दिया,अपने ही परिवार के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रही,क्योंकि उसके साथ अन्याय हुआ था..,दामिनी पर भी अत्याचार हुआ,उसे पागल तक साबित करने की कोशिश की गई लेकिन वो लगातार संघर्ष करती रही....
ऐसा करने का साहस बहुत कम लोग कर पाते हैं,सच के लिए सबकुछ छोड़ देते हैं,क्योंकि झूठ का बोझ उनकी आत्मा सहन नहीं कर सकती....
कई साल पहले देखी हुई फिल्म जो कल और आज दुबारा देखी....जिससे बेहद प्रभावित हो कर मैंने मीनाक्षी जी को ख़त लिखा था और फोटो के साथ उनका जवाब भी आया था...
मेरी आत्मा भी झूठ का बोझ सहन नहीं कर सकती...
इस झूठी दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं.. जो सच के लिए सारी दुनिया से लड़ लेते हैं...
प्रांजल,
14/02/21,
03.50P

Hindi Blog by Pranjal Shrivastava : 111661806
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now