कुछ दबी हुई ख्वाहिशें हैं ,कुछ मंद मुस्कराहटें
कुछ खोये हुए सपने हैं तो कुछ अनसुनी आहटें,
कुछ दर्द भरे लम्हे हैं कुछ सुकून भरे लम्हात
कुछ थमे हुवे तूफ़ान हैं तो कुछ मद्धम बरसात,
कुछ अनकहे अल्फाज हैं कुछ नासमझ इशारे
कुछ ऐसे मझधार हैं जिनके मिलते नहीं किनारे,
कुछ उलझने हैं राहो में कुछ कोशिशे हैं बेहिसाब
इसी का नाम जिंदगी हैं.