मोहब्बत का इरादा
बदल जाना भी मुश्किल है
उनको खोना भी मुश्किल है
उनको पाना भी मुश्किल है
ज़रा सी बात पे आंखें
भिगोकर बैठ जाते हैं
उनको तो अपने दिल का हाल
बताना भी मुश्किल है
उदासी उनके चेहरे पर
गवाँरा भी नहीं
उसके खातिर सितारे तोड़कर
लाना भी मुश्किल है
यहाँ लोगों ने खुद पर
इतने परदे डाल रखे हैं
किस के दिल में क्या है
नज़र आना भी मुश्किल है
माना की ख्वाब में मुलाकात
होगी उनसे मगर
उनके बिना नींद आ
पाना भी मुश्किल है