Hindi Story
नंद कुमार🙏🙏
बुद्ध के सौतेले भाई तथा उनकी माता की छोटी बहन के पुत्र नंद जिस दिन जनपद कल्याणी के साथ परिणय-सूत्र में बँधने वाले थे उसी दिन बुद्ध उनके महल में पहुँचे। फिर उनसे अपने भिक्षाटन के कटोरे को उठा अपने साथ अपने विहार ले आये। विहार लाकर बुद्ध ने उन्हें भी भिक्षु बना दिया। नंद ने भी भिक्षुत्व स्वीकार किया किन्तु उनका मन बार-बार जनपद-कल्याणी की ओर खींच-खींच जाता था।
एक दिन बुद्ध नंद को हिमालय की सैर कराने ले गये। वहाँ उन्होंने एक जली हुई बंदरिया का मृत शरीर देखा। नंद से पूछा, "क्या जनपद कल्याणी इससे भी अधिक सुंदर है?" नंद ने कहा, "हाँ"। तब बुद्ध उन्हें आकाश-मार्ग से उड़ाते हुए तावतिंस लोक ले गये, जहाँ सबक (शक्र; इन्द्र) और