*घुटनों से रेंगते-रेंगते*
*कब पैरों पर खड़ा हुआ*
*तेरी ममता की छाँव में*
*जाने कब बड़ा हुआ*
*काला टीका दूध मलाई*
*आज भी सब कुछ वैसा है*
*मैं ही मैं हूँ हर जगह*
*माँ प्यार ये तेरा कैसा है?*
*सीधा-साधा* *भोला-भाला*
*मैं ही सबसे अच्छा हूँ*
*कितना भी हो जाऊ बड़ा*
*“माँ!” मैं आज भी तेरा बच्चा हूँ*