Hindi Quote in Funny by RajniKant H.Joshi

Funny quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*जिसने भी लिखा है*
*शानदार लिखा है।*

🤣😋😁

💮 *यह नदियों का मुल्क है*
*पानी भी भरपूर है।*
*बोतल में बिकता है*
*पन्द्रह रु शुल्क है।*

💮 *यह गरीबों का मुल्क है*
*जनसंख्या भी भरपूर है।*
*परिवार नियोजन मानते नहीं*
*जबकि नसबन्दी नि:शुल्क है।*

💮 *यह अजीब मुल्क है*
*निर्बलों पर हर शुल्क है।*
*अगर आप हो बाहुबली*
*हर सुविधा नि:शुल्क है।*

💮 *यह अपना ही मुल्क है*
*कर कुछ सकते नहीं।*
*कह कुछ सकते नहीं*
*जबकि बोलना नि:शुल्क है।*

💮 *यह शादियों का मुल्क है*
*दान दहेज भी खूब हैं।*
*शादी करने को पैसा नहीं*
*जबकि कोर्ट मैरिज नि:शुल्क हैं।*

💮 *यह पर्यटन का मुल्क है*
*बस/रेलें भी खूब हैं।*
*बिना टिकट पकड़े गए तो*
*रोटी कपड़ा नि:शुल्क है।*

💮 *यह अजीब मुल्क है*
*हर जरूरत पर शुल्क है।*
*ढूंढ कर देते हैं लोग*
*पर सलाह नि:शुल्क है।*

💮 *यह आवाम का मुल्क है*
*रहकर चुनने का हक है।*
*वोट देने जाते नहीं*
*जबकि मतदान नि:शुल्क है।*

💮 *:बेचारा आदमी:*
*जब सर के बाल न आये तो*
*दवाई ढूँढता है..,*
*जब आ जाते है तो*
*नाई ढूँढता है..,*
*और जब काले रहते हैं तो*
*लुगाई ढूँढता है..,*
*जब सफ़ेद हो जाते है तो*
*फिर डाई ढूँढता है...!*

*जरा मुस्कुराईये*

क्योकि.....

*मुस्कुराना नि:शुल्क है* 🤣😁😭😋😀

Hindi Funny by RajniKant H.Joshi : 111647787
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now