इस पहेली का कोई तू ही बता हल जानाँ
पार होता ही नहीं यादों का जंगल जानाँ
नींद आती है कहाँ ख़्वाब उतरते हैं कहाँ
आंखें रहती हैं तेरी याद में जल-थल जानाँ
पिछले मौसम में तेरा जिस्म छुआ था हमने
अब भी लगता है कि हाथों में है मख़मल जानाँ
मंज़िलों तक तुझे चलने को कहा है किसने
बात दो-चार क़दम की है, ज़रा चल जानाँ
'ज़िया' ज़मीर