क्या दर्ज करे
तुम्हारे चले जाने के बाद
अतीत मे गुजरें खूबसूरत लम्हो को
जिनकी याद अब सांसे रोक देती है
या उस लम्हे को
जिसमे हमे मालूम न था
अलग हो जाने की नियति
मौजूदा अपना हश्र लिखूं
या कल्पनाओं में अपने मन का प्रसार कर
स्वयं को सिद्ध करता दिखूॅ
एक महान निस्वार्थ प्रेमी !!