जिंदगी का कारवा यू ही चलता रहेगा ,
उम्र भर इंसान खुशियां ढूंढ़ता रहेगा ।
कठिनाइयों के बीच वो पलता रहेगा ,
समय के साथ वो ढलता रहेगा ।
कुछ पाने की चाह में वो दौड़ लगाता रहेगा ,
नाकामयाबी की सोच से वो डरता रहेगा ।
कुछ कर जाने को वो तरसता रहेगा ,
सोच सोच के वो वक्त गुजारता रहेगा ।
जीवन के इस दौर में वो हरपल सीखता रहेगा ,
' हीर ' प्रभु की बनाई दुनिया में रंग भरता रहेगा ।।।
- जानकीबा डाभी ( हीरकुवरबा )