किसी के माथे का सिंदुर देश रक्षा में शहीद हो गया।
किसी के माथे का सिंदुर बुरी व्यसनों का शिकार हो गया।
किसी के माथे का सिंदुर आपातग्रस्त हो गया।
किसी के माथे का सिंदुर जिन्दगी से भाग गया।
पर कभी किसी ने पुछा है, जिस माथे की वह
शोभा बढ़ा रहा था, उसके सामने जिन्दगी ने
क्या परोसकर रख़ा है?
#विधवा